उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पट्टी शाह गांव के समीप गंगा घाट पर नहाने गए दो युवक गहरे पानी मे डूब गए थे। काफी खोजबीन के बाद दूसरे दिन पुलिस ने घटना स्थल से 8 किलोमीटर दूर दोनो युवकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गाँव निवासी राम सजीवन का 28 वर्षीय पुत्र पंकज व गाँव निवासी राम प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र महेंद्र उर्फ गोलू थाना क्षेत्र के डगडगी गांव मुंडन संस्कार में सामिल होने गए थे। तभी थाना क्षेत्र के पट्टी शाह स्थित गंगा घाट पर कुछ लोगो के साथ गंगा नहाने चले गए।तभी घाट में नहाने के दौरान 6 लोग डूबने लगे जिसमे 4 लोगो को स्थानीय गोता खोरो द्वारा बचा लिया गया। पंकज और महेंद्र का कुछ पता नही चल रहा था दोनों की खोजबीन की जा रही थी जब नही मिले तो SDRF की टीम बुलाई गई थी। आज लगभग 8 किलोमीटर दूर तीर का पुरवा गाँव के समीप से शव बरामद हो गया तो पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतक के बड़े भाई संजय ने बताया हमारी ससुराल पट्टी शाह में है। ननिहाल में मेरी पुत्री पल्लवी का मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। उसी कार्यक्रम में सामिल होने सभी लोग पहुंचे थे वहां से गंगा नहाने चले गए और यह हादशा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By