G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार आसाम के जनपद बेपर्दा थाना बामवर क्षेत्र के पाम डोगरा गांव निवासी बिलाल हुसैन का 20 वर्षीय पुत्र शहनूर हुसैन फतेहपुर जनपद की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के साथियों ने बताया हम लोग बाँदा जनपद के हथौड़ा शरीफ के मदरसे में शिक्षा ग्रहण करते थे। शाहनूर मदरसे में बिना बताए ट्रेन से कही जा रहा था। तभी रास्ते मे उसके साथ यह हादशा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share