G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जजरहा गांव निवासी निसार का 45 वर्षीय पुत्र रईस बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहूआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share