उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के 50 नम्बर गेट जयराम नगर मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था मे घर के अंदर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के 50 नम्बर गेट जयराम नगर मोहल्ला निवासी स्व. मुन्नी लाल की 60 वर्षीय पत्नी मिथिलेश वर्मा की संदिग्ध अवस्था मे घर मे मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका की बहु मनोरमा देवी के भाई पिंटू सेन ने बताया मृतिका के पुत्र मनीष की शादी हमारी बहन मनोरमा के साथ 20 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद मनीष अपनी पत्नी मनोरमा के साथ लगभग डेढ़ वर्ष साथ रहा उस बीच मनोरमा ने एक पुत्री तन्नू को जन्म दिया उसके बाद मनीष बाहर चला गया। और अभी कुछ दिन पूर्व वह अपनी बहन निशा व मनीषा के साथ वापस आ गया है। उसके बाद उसने अपनी पत्नी मनोरमा व पुत्री तन्नू को घर से बाहर कर दिया था। मनीष की माँ मिथलेश वर्मा अपनी बहू मनोरमा का समर्थन करती थी। इस लिए उसने अपनी बहन निशा व मनीषा के साथ मिलकर अपनी माँ की हत्या कर दिया है। वही पुलिस का कहेना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कन्फर्म होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!