G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में किशोर बीती रात अपने घर में सो रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी राम शंकर उर्फ तन्नू का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ छोटू लोधी बीती रात अपने घर में सो रहा था। तभी उसको सोते समय जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share