G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के कबरहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी स्व. जगजीत सिंह का 65 वर्षीय पुत्र उदय भान साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के कबरहा गांव के समीप पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share