उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बिरनई गांव जा रहे प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रोक लिया। सात चार पहिया वाहनों में मौजूद करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों को पुलिस के लोगों ने स्वयं गाड़ी चलाकर कोतवाली ले गई। कांग्रेस पार्टी के लोग बिरनई गांव में हत्या के शिकार एक व्यक्ति के परिजनों से मिलने जा रहे थे। कोतवाली में मौजूद कांग्रेस नेता मनोज यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार में अपराध बड़ा है पूरे प्रदेश में गुंडाराज है। जानकारी के अनुसार जोनिहा कस्बे के चौराहे में रविवार को दिन में करीब 1:30 बजे पुलिस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सहित करीब डेढ़ दर्जन कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। यह सभी लोग जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव चार दिन पहले हत्या का शिकार काली शंकर पटेल के परिजनों से मिलने जा रहे थे।

लगभग 7 चार पहिया वाहनों में सवार सभी लोगों को पुलिस ने कोतवाली बिंदकी ले जाकर बिठाया। बताया जाता है कि पुलिस पहले कांग्रेस नेता मनोज यादव को अपनी गाड़ी में बैठालना चाहती थी। जब उन्होंने पुलिस की गाड़ी में बैठने से इनकार किया और कहा कि वह अपनी स्वयं की गाड़ी से चलेंगे। तब सभी कांग्रेस पार्टी के लोगों के चार पहिया वाहनो को एक-एक सिपाही स्वयं चलाकर कोतवाली बिंदकी पहुंचे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संकल्प पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी के फतेहपुर जनपद की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश गिहार, कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम विशाल प्रजापति के अलावा कांग्रेस पार्टी के राजीव लोचन निषाद, अकरम उर्फ काले, फरीदुद्दीन उर्फ पप्पू, मोहित वर्मा, आकाश शुक्ला, प्रीति देवी, राजरानी, संयोगिता वर्मा, सरिता गुप्ता तथा एमएल श्रीवास आदि मौजूद रहे। कोतवाली में मौजूद कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने इस मौके पर कहा कि हम लोग बीरनई गांव जा रहे थे जहां पर काली शंकर पटेल की हत्या कर दी गई थी। इस तरह की घटनाएं पूरे प्रदेश में पिछड़ों तथा दलितों के साथ हो रही है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधियों के सामने प्रशासन नतमस्तक है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिरनई जाते समय हम लोगों को पुलिस ने रास्ते में रोका हमारे गाड़ियों में कब्जा कर जबरन कोतवाली लाया गया। पूरे प्रदेश में जहां भी अन्याय होगा कांग्रेस पार्टी के लोग खड़े रहेंगे यही हमारे नेता राहुल गांधी का भी मानना है। अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के साथ खड़ी है पूरे प्रदेश में गुंडाराज है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By