G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव निवासी भास्कर मिश्रा पुत्र ननका मिश्रा ने दो दिन पूर्व एक अवैध तमंचे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किया था। जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पुलिस ने इस वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए युवक की तलाश शुरू की और 29 जून को दोपहर एक बजे मुखबिर की सूचना पर उसे बुधरामऊ बेसड़ी रोड स्थित रामगंगा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। असोथर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 132/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। असोथर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें। अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने या उसका प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share