उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर बने आवास में एंबुलेंस चालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पर 5 दिन पूर्व क्षेत्र में तैनात हुए एंबुलेंस पायलट पद पर विनोद कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम जम्मू थाना बिधनू जनपद कानपुर देर रात आवासीय कमरे में पंखे में कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसके साथ में रह रहे पायलट अखिलेश ने देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था तभी उसने पुलिस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद अधीक्षक डॉक्टर जगज्योति सिंह को बताया मौके पर अधीक्षक ने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी पर लटक रहे शव को उतरकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथी चालकों ने बताया मृतक को 5 दिन पूर्व क्षेत्र में 102 नंबर एंबुलेंस पर तैनाती मिली थी। विगत 5 दिनों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर रहा था। तथा परेशान नजर आ रहा था पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा कब्जे में लिए गए मोबाइल की रिपोर्ट आने के उपरांत मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!