G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर भोगलपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्च्यरी भेज दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित दिवंगत की फोटो के आधार पर हसवा थाना थरियांव से आए स्वजन ने उसकी शिनाख्त राजेंद्र पुत्र सूरजभान के रूप में की गई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फोटो से स्वजन ने शिनाख्त किया गया है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शौप दिया गया है। जानकारी के अनुसार थारियावं थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बे के मीर सदर मोहल्ले निवासी सूरजभान लोधी का 45 वर्षीय राजेन्द्र लोधी अपने घर 27 जून 2025 अझूवा गए थे। लेकिन दो तक घर नहीं लौटे। जिससे परिजनों ने रिस्तेदारों के यहाँ जानकारी करते रहे। जब खागा कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की फोटो वायरल हुई तो शव पहचान करते हुए खागा कोतवाली पुलिस को मृतक व्यक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। घटना की खबर सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। वही मृतक की पिता सूरजभान लोधी, माँ सुरसती, एवं मृतक की पत्नी गायत्री लोधी, पुत्र 17 वर्षीय पवन, 15 वर्षीय अमन, 12 वर्षीय छोटू रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही खागा कोतवाली प्रभारी आर के सिहं ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share