G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश के बाँदा मंडल के महोबा जनपद में हो रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करने निकले राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल आज फतेहपुर जिले में रात्रि विश्राम के लिए रुक कर अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा यह 2022 चल रहा है आरक्षण के जनक क्षत्रपति शाहू महाराज कहे जाते है। उनके स्मृति सताब्दी वर्ष के मौके पर हम लोग अठारह कमेसनेरी जो उत्तर प्रदेश में है। उसमे कार्यक्रम कर रहे है। इसके अलावा जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना को लेकर के हम लोग जागृति अभियान चलाए है। और 24 सितम्बर को हम लोग वाराणसी में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अधवेसन करने जा रहे है। उसकी तैयारी में भी यह अधवेसन चल रहे है। आज प्रतापगढ़ में इलाहाबाद मंडल का कार्यक्रम था हम लोग वहां से निकले हुए है। और कल बाँदा मंडल का जो कार्यक्रम है वह महोबा में होने जा रहा है। तो रास्ते मे हम लोगो ने नाइट स्टे किया है और सुबह महोबा के लिए प्रस्थान करेंगे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग कोई पार्टी नही है यह पिछड़ा वर्ग के लोगो का ओबीसी समाज के लोगो का एक समाजिक संगठन है। ओबीसी समाज की जो समस्याये है उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का हम काम करते है। अभी 25 मई को जाति आधारित जनगणना सहित 10 मुद्दों को लेकर हम लोगो ने भारत बन्द का आवाहन किया था। बड़े पैमाने पर भारत बन्द कामयाब रहा।

पूरे देश के 31 राज्यो में 563 जिलो में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संगठन काम कर रहा है। हमको बड़े पैमाने पर सफलता मिल रही है। हम सड़को पर अपनी लड़ाई लड़ने का काम कर रहे है क्यो की जब सड़कों पर मुद्दे उठेंगे तो हमारे मुद्दे पार्लियामेंट में उठेंगे जब पार्लियामेंट मुद्दे उठेंगे तो हमारी समस्यायों का समाधान होगा। जैसे कि हमने 25 मई को भारत बन्द किया तो उसकी चर्चा हुई उत्तर प्रदेश की विधान सभा मे जो अखिलेश यादव नेता विपक्ष है उन्हीने भी जाति आधारित जनगणना के मुद्दा उठाया बिहार में भी जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला किया और ऐसे तमाम राज्यो में इसकी प्रतिक्रियाएं हुई। इसके आधार पर यह कहा जा सकता है जो बड़े पैमाने पर यह कार्य हम लोगों द्वारा किया जा रहा हैं उसमे सफलता मिल रही है।

By

Share
Share