उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में आज सुबह अधेड़ घर के समीप स्थित मन्दिर दर्शन करने गया था। तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तो परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड निवासी स्व. राम मनोहर गुप्ता का 55 वर्षीय पुत्र राजेंद्र गुप्ता आज सुबह घर के समीप स्थित मंदिर दर्शन करने गया था।

वहां से लौटते समय रास्ते मे उसको किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share