G-FG6935EM07

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में अपने घर की छत पर सो रही महिला आज सुबह भोर पहर नींद के झोंके में उठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राज कुमार की 50 वर्षीय पत्नी अनीता सिंह अपने घर की छत पर सो रही थी। तभी वह नींद के झोंके में उठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share