उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन पैदल जा रहे राजगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राजगीर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के इम्लिहा का पुरवा गाँव निवासी भिखरी लाल का 55 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश जो शहर में रहकर राजगीर का काम कर रहा था। किसी काम से वह कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गाँव के समीप पैदल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे राम सिंह ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!