G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले मलवा थाना क्षेत्र के कैची मोड़ पर स्थित ओवर ब्रिज पर चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी आबिद का 40 वर्षीय पुत्र बाबू और मोहल्ला निवासी शफीक का 32 वर्षीय पुत्र सलीम दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब स्कूटी मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कैची मोड़ पर स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनो स्कूटी सवार घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका एलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share