G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन ओवर ब्रिज पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के टीकर सरांय गाँव निवासी राम अनुज का 35 वर्षीय पुत्र धंनजय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र आया था। तभी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन ओवर ब्रिज पर ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के साले हिमांशु ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share