उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गोकुलपुर तिराहे से चोरी की एक बाइक व बकरा के साथ एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा भाग जाने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है। थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक नारद भारती, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, प्रशांत मिश्रा हमराही फोर्स के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। कि मुखविर की सूचना पर कस्बे के नहर पटरी पर गोकुलपुर तिराहे पर एक बाइक में दो लोग दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर हड़बड़ाहट में बाइक सहित गिर पड़े। जिसमें एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल हो गया जबकि दूसरा अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसने पुलिस की पूंछ तांछ में अपना नाम जनपद कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर के मोहल्ला गढ़ी निवासी मुकेश गिहार बताया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अदद देशी तमंचा 315 बोर दो कारतूस चोरी की एक बाइक जो बांदा जनपद से चोरी कर लाई गई एवं एक बकरा सरांय बकेवर से चोरी कर लाये थे बरामद किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह जहानाबाद थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा नोनारा निवासी पिंटू पुत्र महेश गिहार के साथ चोरी करने बाइक व बकरा लाये है बकरा को बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!