G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गाँव के समीप घर से किसी काम के लिए निकली महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के महारहा गांव निवासी राम किशन की 55 वर्षीय पत्नी घर से किसी काम के लिए निकली थी। तभी उसको तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से राम कली घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती काल उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share