G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर गांव के समीप आज सुबह शदर ड्यूटी कर रहे करने आ रहे होमगार्ड की बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसकी बाइक कुत्ते से टकरा कर गिर गई जिससे होमगार्ड घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथियों और परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी घनश्याम का 52 वर्षीय पुत्र अतर सिंह आज सुबह बाइक पर सवार होकर घर से शहर ड्यूटी करने आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लच्छी रामपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक उसकी बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसकी बाइक कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गई जिससे वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथियों और परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें।- 9044684414

By

Share
Share