G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे में जेसीबी की टक्कर से बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और उसको अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जयकरन गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार गुप्ता बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी कस्बे में जेसीबी ने उसकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक नितिन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुँचे और अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share