G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव के समीप स्थित खेत मे काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको झाड़फूंक के लिए लेकर गए, वहां सफलता न मिलने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बवांरा गांव निवासी राम कुमार की 50 वर्षीय पत्नी विमला देवी गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे जानवरो के लिए चारा काटने गई थी। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया,, सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको झाड़फूंक के लिए लेकर गए, वहाँ सफलता न मिलने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share