G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के जीवकरा गांव में जानवरों के बने मकान में पशुओं को चारा दे रहे युवक को जहरीले सामने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जीवकरा गांव निवासी राजेश सिंह भदौरिया के 25 वर्षीय पुत्र शिवा सिंह भदौरिया अपने घर के समीप बने पशुओं के मकान में जानवरो को चारा देने गया था।

तभी वहां उसको जहरीला सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं शिवा सिंह ने बताया पिछले माह की इसी 4 तारीक को उसी जगह साँप ने काटा था जहां आज काटा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share