G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कैंची मोड ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के इगवारी गांव निवासी रविकांत सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अनुग्रह सिंह बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद किसी काम से आया था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कैंची मोड पर पहुंची तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बाबा राजा सिंह ने बताया मृतक यही शहर में रहकर फाइनेंस का काम करता था। औंग रिस्तेदारी में गया था वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share