उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुकुई गाँव मे घर के समीप खेल रहे किशोर को ज़हरीले साँप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकुई गाँव निवासी गोबरधन का 12 वर्षीय पुत्र सचिन अपने घर के समीप गाँव मे खेल रहा था। तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया साँप कांटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर का इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ आए परिजन मृतक किशोर के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!