G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे दो पर पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राहगीर रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहिरन खेड़ा गांव निवासी ब्रह्मा का 28 वर्षीय पुत्र गोलू किसी काम से नेशनल हाईवे 2 पर पैदल जा रहा था तभी रोड से गुजरात अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे गोलू रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share