उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के धनवा खेड़ा गांव के समीप जंगल मे शौचक्रिया के लिए गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धनवा खेड़ा गांव निवासी हरी लाल की 65 वर्षीय पत्नी सोमवती गांव के समीप स्थित जंगल मे शौचक्रिया के लिए गई थी।

तभी उसको जहरीला सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share