G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चांदीपुर गांव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव निवासी राकेश का 22 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर चांदीपुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी Only से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रोहित व पायलट राकेश के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share