उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में मायके में रह रही महिला ने बीती रात सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गाँव निवासी कमलेश की 25 वर्षीय पुत्री चांदनी ने संदिग्ध अवस्था मे मायके में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कानपुर नगर जनपद के सचेंडी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मृतिका पति दीपू ने बताया हमारी शादी 7 वर्ष पूर्व चाँदनी के साथ हुई थी। इधर लगभग डेढ़ वर्षों से वह अपने मायके में रह रही थी। वही मृतिका के छोटे भाई रोहित ने बताया घर के सभी लोग सो गए थे। उसी समय फाँसी लगा लिया रात लगभग 11 बजे जब घर वालो की आँख खुली तो हादशे की जानकारी हुई। मृतिका अपने पीछे दो पुत्र अयानस और रियांश को रोता बिलखता छोड़ गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
