G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मुस्ताफापुर गाँव में बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा युवक सुबह भोर पहर उठा और नींद के झोंके में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मुस्ताफापुर गांव निवासी स्व० रामराज का 45 वर्षीय पुत्र अवधेश छत पर सो रहा था। तभी भोर पहर लघु शंका के लिए उठा और नींद के झोके में वह छत से गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share