G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के धुंधुरकीपुर मजरे सियाड़ी गांव के समीप खेतों में धान लगाते समय रही गिरी आकाशी बिजली की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धुंधुरकीपुर मजरे सियाड़ी गांव निवासी राजू की 45 वर्षीय पत्नी चन्दा देवी खेत में धान लग रही थी। तभी गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजलीं की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गई। तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। मृतिका के तीन पुत्र अभिलाष 28 वर्ष, अनुपम 20 वर्ष, अनुराग तथा एक पुत्री रोली देवी 24 साल की है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल होता रहा। सूचना पाकर मजिस्ट्रेट तहसीलदार इवेंद्र कुमार अस्पताल आकर विधिक कार्रवाई पूरी कराई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share