G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे में घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा दे रहे युवक पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर उसको घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलंदा कस्बा निवासी बलदेव का 19 वर्षीय पुत्र सुधांशु अपने घर के बाहर बंधे पशुओं को चारा दे रहा था।

तभी अचानक बंदरों का झुंड आ गया। उसने सुधांशु पर हमला कर उसको घायल कर दिया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share