G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कुरा गांव में ग्राम पंचायत की कूडा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुरा गांव निवासी राम कुवार का 45 वर्षीय पुत्र दयाराम जो कुरा ग्राम पंचायत की कूडा गाड़ी चलाता है।

रोज की भांति वह गाड़ी लेकर निकला था तभी गाँव मे ही उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी चालक दयाराम घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share