उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के भोनीपुर गांव के समीप महिलाओं संग खेतों में धान लगाने गई महिला को ज़हरीले सांप काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भोनीपुर गाँव निवासी सुनील उर्फ अरविंद की 30 वर्षीय पत्नी विमला देवी आज सुबह गाँव की महिलाओं के साथ गांव के समीप खेत में धान लगाने गई थी।

तभी उसको वहां जहरीले सांप ने काट लिया, सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By