उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में घर के बाहर खड़ी महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के भीतर गांव थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहित कुमार की 25 वर्षीय पत्नी दीपा देवी बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे अपने मायके आई हुई थी। और वह घर के बाहर खड़ी थी तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By