उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के समीप घर से खेत जा रही युवती को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी छोटेलाल की 26 वर्षीय पुत्री आज दोपहर में घर से गांव के समीप स्थित खेत जा रही थी। तभी रास्ते में उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share