G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव में अपने घर में चारपाई पर लेटी महिला के ऊपर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव निवासी रामपाल की 70 वर्षीय पत्नी रानी देवी अपने घर में चारपाई पर लेटकर आराम कर रही थी। तभी अचानक तीन बंदरों ने हमला कर उसको घायल कर दिया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अशोक और पायलेट गुलाब ने घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share