उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र कर बनरसी गाँव के समीप बगल से निकली ट्रक से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार पीएसी का फॉलोअर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी श्रीपाल का 50 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार जो जिला कारागार के समीप पीएसी कैंप में फॉलोअर है।

वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था। तभी ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव के समीप बगल से निकली ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार सुरेश कुमार घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!