G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में साइबर अपराध की जानकारी एवं इस प्रकार के अपराध पर किये जाने वाली कार्यवाई का रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में आज 11 जुलाई को रिजर्व पुलिस लाइन में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती- 2023 जेटीसी प्रशिक्षण ले रहे उपस्तिथ 176 रिक्रूट महिला आरक्षियों को साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न अपराध, उनसे बचाव के तरीके व इस तरह के अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विभिन्न अभियान व थाना पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्तर पर की जाने वाले कार्यवाई के बारे में बताया गया।

साइबर टीम के द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न किस्म के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे निपटने के लिए सहायक टूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई। साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति का प्रा0 पत्र होने पर अविलम्ब उसे राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत टोल फ्री नं0 1930 पर काल कर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। इस दौरान जेटीसी के निरीक्षक व एसआई टीचर भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share