उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली के जनता गांव में महिला का कमरे में फांसी के फंदे में लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिजनों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी गई है। जानकारी के अनुसार जनता गांव में 32 वर्षीय साजिमा का कमरे में फांसी के फंदे में शव लटकते हुए मिला। जहानाबाद थाना के कोड़ा निवासी रहीश शाह ने अपनी बेटी की शादी 7 वर्ष पूर्व जनता गाँव के रहने वाले इशराइल पुत्र सलीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से की थी। आरोप है कि साजिमा की हत्या गला घोंटकर की गई है। मृतिका के पिता रहीश ने बताया कि उन्हें रात दो बजे फोन के ज़रिए सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे। तो शव ज़मीन पर पड़ा था, जबकि गले और शरीर पर मारपीट के गहरे निशान दिखाई दे रहे थे। पिता का आरोप है गला घोंटकर उनकी बेटी की हत्या की गई। मृतिका के दो साल की बेटी और चार साल का बेटा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इशराइल दारू पीकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। पिता ने बताया कि इशराइल लगातार पैसों की मांग करता और उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। जिसके चलते साजिमा ज्यादातर मायके में ही रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम साजिमा का पति नशे की हालत में घर आया और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। देर शाम पति घर के बाहर सो गया जबकि पत्नी कमरे में चली गई। देर रात बच्चे के रोने पर इसराइल की नींद टूटी गई, कमरे में देखा तो पत्नी का शव लटक रहा था चीख निकल गई। आसपास के लोग आ गये कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल लाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!