फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गाँव के समीप स्थित खेत मे धान लगाने गई महिला को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जरौली गाँव निवासी नीरज की 27 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी गाँव के समीप स्थित खेत मे धान लगाने गई थी।

तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो तुरन्त परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!