उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवास पृथ्वी पाल का 50 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव के समीप दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घायल ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By