G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव में चोर समझ कर एक दलित नरेश पासवान नामक युवक को पेड़ में बांधकर उल्टा लटका कर ग्रामीणो द्वारा कानून को अपने हाथों में लेते हुए तालिबानी सजा देने का वीडियो वायरल हुआ वीडियो में चोर होने के शक में दलित युवक को बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है। पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचकर आरोपियो विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई कर रही थी। आज प्रेस नोट जारी करते हुए बताया गया कि थाना खागा पर एससी/एसटी एक्ट व मारपीट की अन्य गंभीर धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी खागा द्वारा अभियोग की विवेचना की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। मजरूब का जिला अस्पताल में बेहतर उपचार कराया जा रहा है व मजरूब की स्थिति सामान्य है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share