उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा ग्राम पंचायत के मजरे बरहा गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने कई घरों को एक साथ निशाना बनाया। अज्ञात चोर कई घरों से लाखों का माल उड़ा ले गए। सुबह परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बरहा मजरे गढ़ा गांव में शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि चोरों का तांडव देखने को मिला। गांव के रहने वाले उमाशंकर, फारूरी, यासीन, सुखरानी के घरों में घुसकर अज्ञात चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। बताया जा रहा है कि यह सभी गर्मी अधिक होने के कारण अपने घरों की छतों पर में सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात चोर घर के घुसकर कमरें में लगे तालों को तोड घर में रखी नगदी, जेवरात व बर्तन चुरा ले गए। सुबह जब परिजनों की नींद की खुली तो कमरों के ताले टूटें देख परिजन दंग रह गए कमरो के अंदर जाकर देखा तो घर में रखे जेवरात, नगदी, व बर्तन गायब थे। रविवार की सुबह परिजनों ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। पीड़ितों की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!