उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बाइको की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनो बाइको से 6 लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शांई गाँव निवासी राम कुँवर का 50 वर्षीय पुत्र समर जीत अपनी 45 वर्षीय पत्नी ऊमा देवी के साथ थाना क्षेत्र के हरदौलपुर गाँव निवासी अपने दामाद ननकु के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के हरिया गाँव जा रहा था।

वहाँ उसके रिस्तेदार का स्वर्गवास हो गया था उसमें शामिल होना था। जब बाइक बिंदकी कस्बे में पहुंची तभी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनो बाइको से कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद समर जीत व उसकी पत्नी ऊमा देवी को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर बाकी घायलो का इलाज कर रहे है। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!