G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र नई रेलवे लाइन के समीप 33 हजार एचटी लाइन टावर से संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला शव जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के किमिदियापुर गांव निवासी गंगादीन का पुत्र राजेश ने संदिग्ध अवस्था में देर रात नई रेलवे लाइन के समीप 33 हजार एचटी लाइन के टावर में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब आस पास के लोगों ने टावर में युवक का शव लटका देखा तो हड़कम्प मच गया। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share