उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पुलिस को हुई तो तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के मनिहार थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव निवासी सीताराम यादव का 45 वर्षीय पुत्र अजीत यादव कोलकाता से भाड़ा लेकर कानपुर आया था। कानपुर से वापस जाते समय कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला होटल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत सरकारी एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत घायल को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By