G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय युवक का पैर फिसल गया। जिससे वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने वाहन से घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मेहंदी हसन का 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद वसीम कस्बे के समीप स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।

तभी उसका पेड़ की डाल से पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर शिकायत हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करती है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share