G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गांव की मोड़ पर ई-रिक्से की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया।घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरमचंदपुर सांडा गांव निवासी बड़कू लाल का 60 वर्षीय पुत्र राज बहादुर शहर बच्चों के लिए नई साइकिल खरीदने आया था। साइकिल खरीद कर वापस घर लौट रहा था। तभी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बीबी हॉट गांव की मोड पर ई-रिक्शे ने साइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दिया।

जिससे साइकिल चकनाचूर हो गई और साइकिल पर सवार राजबहादुर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share