उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भिटौरा बाईपास चौराहे पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैथ पुरवा गांव निवासी फूलचंद मौर्य का 32 वर्षीय पुत्र मोहित मौर्य बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था।

वापस घर लौटते समय उसकी सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर भिटौरा बाईपास चौराहे पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share