उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने की पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमें वांछित तीन आरोपी को मय आला कत्ल गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में 14 जुलाई को थाना गाजीपुर पर हत्या के पंजीकृत अभियोग अ0सं0- 156/2025 धारा 103(1)/333/352/3(5) बीएनएस में नामित आरोपी राजेन्द्र कुमार सविता पुत्र स्व0 रामा सविता उम्र करीब 35 वर्ष, सोनू लोधी उर्फ सोनी उर्फ गागर लोधी पुत्र जगरूप लोधी उम्र करीब 22 वर्ष, विक्रम लोधी पुत्र सुरेश लोधी उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण ग्राम दरौली थाना गाजीपुर को थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल ईंट की बरामदगी करते हुए विधिक अनुक्रम में अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।

आपको बताते चले दरौली थाना गाजीपुर निवासी वीरेन्द्र पुत्र स्व रामा उम्र करीब 42 वर्ष से उसके भाई राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामा द्वारा पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट की गई। इस दौरान राजेन्द्र द्वारा पडोसी सोनी लोधी उर्फ गगरा पुत्र जगरुप उर्फ गुड्डू व विक्रम पुत्र सुरेश लोधी के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से मृतक वीरेन्द्र के सिर पर ईंट से वार किया गया। परिणाम स्वरूप आई गम्भीर चोटों के इलाज दौरान वीरेन्द्र की मृत्यु हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By